कौशाम्बी,
बिना प्रयोग किए ही बेकार हुआ भरवारी का सार्वजनिक मूत्रालय,निकासी नही होने से भरा रहता है पानी,
यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे में रेलवे क्रासिंग के पास बना मूत्रालय अभी से बेकार हो गया है,राहगीरों के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा बनवाया गया यह मूत्रालय लोगो के प्रयोग के लिए नही रह गया है।
जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से इस मूत्रालय में गंदा पानी भरा रहता है,जिससे राहगीर और आसपास के लोग इसका प्रयोग नहीं कर पा रहे है।इस दिनों कीड़ों की बहुलता है,मूत्रालय में भरे हुए पानी में हजारों की संख्या में कीड़े तैर रहे है जिसके चलते इसमें कोई भी राहगीर घुस नही पा रहा है।लोगों नगर पालिका परिषद प्रशासन से इसे दुरुस्त कराने की मांग की है।








