नगर पालिका भरवारी क्षेत्र में पोलिंग बूथ जाने को नही है रास्ता, ईओ रास्ते के लिए जमीन मालिक को मनाने में जुटे

कौशाम्बी,

नगर पालिका भरवारी क्षेत्र में पोलिंग बूथ जाने को नही है रास्ता, ईओ रास्ते के लिए जमीन मालिक को मनाने में जुटे,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में  नगर निकाय चुनाव के लिए असवां के प्राइमरी स्कूल को पोलिंग बूथ बनाया गया है, लेकिन स्कूल तक पहुंचने के लिए रास्ता ही नहीं है। असवा में नगर पालिका चुनाव के लिए दो बूथ बनाए गए हैं।स्कूल की प्रधानाध्यापिका की शिकायत पर बुधवार को ईओ गिरीश चंद्र मौके पर पहुंचे। बातचीत कर उन्होंने किसानों को जमीन देने के जुटे हुए है।

नगर पालिका परिषद भरवारी के मोहम्मदपुर असवां गांव को नगर पालिका परिषद भरवारी में शामिल कर दिया गया है। इसके बाद भी यहां के प्राइमरी स्कूल तक पहुंचने का रास्ता नहीं बन पाया है। स्कूल के छात्र छात्राएं खेतों की मेड़ों से होकर स्कूल पहुंचते हैं। कई बार गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। अभिभावकों ने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की लेकिन, किसी ने ध्यान नहीं दिया।

पिछले दिनों प्रधानाध्यापिका मनोजा देवी ने नगर पालिका प्रशासन को पत्र भेजा था। इसके बाद बुधवार को ईओ गिरीश चंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत की। कई किसान रास्ते के लिए पांच-पांच फीट जमीन देने के लिए राजी हो गए हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor