कौशाम्बी,
भरवारी रेलवे क्रासिंग का फाटक टूटा,क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी लाइन,रेल कर्मचारी बनाने में जुटे,
यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी रेलवे क्रासिंग का फाटक अचानक टूट गया,रेलवे क्रासिंग का फाटक टूट जाने के चलते रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई,फाटक के दोनो तरफ बाइक और कार की लंबी कतार लग गई।

भरवारी रेलवे क्रासिंग के टूटे फाटक को बनाने के लिए रेलवे के कर्मचारी फाटक को दोनो तरफ से छोटा फाटक लगाकर बंद कर दिए है और टूटे फाटक को बनाने में जुटे हुए है।इस दौरान फाटक के दोनो तरफ खड़े लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।








