कौशाम्बी,
कोखराज चौराहा का ट्रांसफार्मर तीन दिन से जला,ग्रामीण भीषण गर्मी में बेहाल,शिकायत के बावजूद नही बदला गया ट्रांसफार्मर,
यूपी की योगी सरकार एवम ऊर्जा मंत्री के सख्त आदेश के बावजूद बिजली विभाग अपने मनमाने रवैए से बाज नहीं आ रहा है, टोल फ्री नंबर पर ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत किए जाने के बावजूद तीन दिन बीत गया लेकिन ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है।बिजली नही होने से जहा एक ओर भीषण गर्मी में लोग बेहाल है वही कोखराज थाना सहित चौराहा के सभी लोगो के मोबाइल भी डिब्बे बन गए है।
मामला कोखराज थाना के सामने लगे हुए ट्रांसफार्मर का है जहा तीन दिन पहले ट्रांफरमार टेक्निकल फाल्ट के चलते जल गया,जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर पर की,लेकिन सरकार के 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदले जाने के सख्त आदेश के बावजूद तीन दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नही बदला जा सका है जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।








