कौशाम्बी,
कौशाम्बी में कलयुगी बेटे से परेशान बुजुर्ग महिला ने SDM से की शिकायत,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग माँ के आने जाने के रास्ते को बंद कर दिया,रास्ता बंद हो जाने से बुजुर्ग महिला परेशान हो गई,रास्ते के विवाद को लेकर SDM से बुजुर्ग ने शिकायती पत्र देकर मदद मांगी,SDM ने अजुहा पुलिस चौकी प्रभारी को दोनो पक्ष को बैठकर समझौता कराने का निर्देश दिया है।
मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गांव का है जहा की रहने वाली बुजुर्ग महिला कमला देवी ने SDM सिराथू को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका बड़ा बेटा सुरेश पाल जबरन गुंडई के चलते रास्ते में लकड़ियां रखकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया ,रास्ता बंद हो जाने से उसे आने जाने में समस्या हो रही है,शिकायत करने पर गाली गलौच करता और लड़ाई झगड़ा पर आमादा रहता है।SDM ने अजुहा पुलिस चौकी प्रभारी को दोनो पक्ष को बैठाकर समझौता कराने का निर्देश दिया है।








