बिजली, पानी और उर्वरक की समस्या से जूझ रहे किसान, शासन प्रशासन खामोश:अजय सोनी

कौशाम्बी,

बिजली, पानी और उर्वरक की समस्या से जूझ रहे किसान, शासन प्रशासन खामोश:अजय सोनी,

समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा है कि जिले भर के किसान आज बिजली कटौती, सिंचाई के लिए पानी और उर्वरक की समस्या से जूझ रहे हैं जबकि शासन प्रशासन खामोश है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अजय सोनी ने कहा कि आज धान रोपाई का समय चल रहा है परन्तु बिजली की अघोषित कटौती से किसान धान की रोपाई नही कर पा रहे हैं। आलम यह है कि एक बीघा धान की रोपाई के लिए बिजली न मिलने से किसानो को दो दो दिन धान रोपाई के लिए इंतजार करना पड़ता है। इसी तरह नहरों में पानी न आने से किसानो को भारी दिक्कत हो रही है, साथ ही समितियों से उर्वरक न मिलने से किसान बेहद परेशान है। आगे कहा कि एक तरफ सरकार किसानो की आय दुगुनी करने की बात करती है वही दूसरी ओर किसानो की समस्याओं का निराकरण करने को तैयार नहीं है। इस साफ पता चलता है कि सरकार किसानो को बेवकूफ बना रही है।

इसी के साथ अजय सोनी ने शासन प्रशासन की खामोशी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जिले भर के किसानो को बिजली, खाद और सिंचाई की भारी दिक्कत है लेकिन शासन प्रशासन खामोश है। अजय सोनी ने आगे कहा है कि धान रोपाई के समय किसानो को बिजली, पानी और खाद नही मिल पाने से किसान धान की रोपाई नही कर पा रहे हैं और अक्रोशित हैं। इस संबंध में अजय सोनी ने किसानो की समस्याओं के समाधान कराए जाने की शासन एवं प्रशासन से मांग की है अन्यथा चेताया है कि सैकड़ों किसानो के साथ समर्थ किसान पार्टी आंदोलन करने को विवश होगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor