कौशाम्बी,
कौशाम्बी से गायब हो रहे हाइवे पर घास चर रहे पशु,पशु पालकों में दहशत का माहौल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में पशु चोरों का आतंक लगातार जारी है ,पशु पालकों की मेहनत और गाढ़ी कमाई के महंगे पशु घास चरते हुए गायब हो जा रहे है,पशुओं के गायब होने से पशु पालकों को जहा एक ओर दहशत का माहौल है वही पशुओं के गायब अथवा चोरी हो जाने से उन्हे लाखो का नुकसान भी हो रहा है।
मामला जिले के हाइवे का है जहा गांव के लोग अपने पशु (बकरी, गाय,भैंस) हाइवे के किनारे घास चराने के लिए लेकर आते है,घास चरते हुए पशुओ को पशु तस्कर अथवा पशु चोर गायब कर देते है और बाहर लेजाकर बेच देते है।पशु पालकों का आरोप है कि पशुओं को चोरी करने वाले अक्सर दोपहर में और शाम के समय पशुओं को गायब कर देते है जिससे उन्हें बहुत अधिक नुकसान हो रहा है।








