नगर पालिका भरवारी में महंगा हुआ आरओ पानी का डिब्बा,बढ़े मूल्य को लेकर सभासद और कस्बाइयो में नाराजगी

कौशाम्बी,

नगर पालिका भरवारी में महंगा हुआ आरओ पानी का डिब्बा,बढ़े मूल्य को लेकर सभासद और कस्बाइयो में नाराजगी,

यूपी के कौशाम्बी जिले की नगर पालिका परिषद भरवारी में जनता को नया अध्यक्ष मिलने के बाद महंगा आरओ पानी लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है,चुनाव के पूर्व ही ईओ ने 5 रुपए में मिलने वाले शुद्ध पानी के डिब्बे का मूल्य 10 रुपए कर दिया था,चुनाव के बाद शपथ ग्रहण के बाद हुई पहली बैठक में ही सभासद शंकर लाल केसरवानी ने पानी के डिब्बे के मूल्य को कम करने की आवाज उठाई थी।लेकिन ईओ ने मूल्य को कम करने के बजाय उसे 25 रुपए कर दिया।जिसको लेकर भरवारी के सभासदों के साथ अब जनता में भी नाराजगी शुरू हो गई है।

वर्ष 2015 में एक चील्ड आरओ प्रालंट का उद्घाटन मेहता रोड़ स्थित जल कल कैम्पस में किया गया था। इस आरओ प्लांट का उद्घाटन नगर पालिका ने इस उद्देश्य से किया था कि नगर वासियों को सस्ते मूल्य पर शुद्ध पीने का पानी मिल सके। चूंकि वर्ष 2013 व 2014 में भरवारी नगर के दर्जनों लोगों की मौत गंदे पीने के पानी से फैली पीलिया नामक बीमारी से हो चुकी थी। तभी वर्ष 2015 में तत्कालीन चेयरमैन ने इस आर ओ प्लांट का उद्घाटन किया था। जिसका शुल्क नगर पंचायत के दर्जनों सभासदों ने बोर्ड की बैठक कर 5 रूपया प्रति डिब्बा रखा था। तब से यह व्यवस्था नगर पालिका में अनवरत चली आ रही थी। पर नगर पालिका में नये अध्यक्ष के आते ही आर ओ डिब्बा पानी का रेट सीधे 5 रूपये से 25 रूपये कर दिया गया। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है।

नगर पालिका परिषद भरवारी में वर्ष 2014- 2015 में राज्य वित्त से प्राप्त धनराशि लगभग 12 लाख पचास हजार रूपये की लागत से 20 अगस्त 2015 को तत्कालीन भरवारी नगर पंचायत के चेयरमैन ने चील्ड आरओ प्रालंट का उद्घाटन मेहता रोड़ स्थित जल कल कैम्पस में किया गया था। चूंकि वर्ष 2013 व 2014 में भरवारी में गंदे पानी की सप्लाई जोरों पर थी। जिसके चलते भरवारी नगर के दर्जनों लोगों की मौत गंदे पीने के पानी से फैली पीलिया नामक बीमारी से हो चुकी थी। तभी वर्ष 2015 में तत्कालीन चेयरमैन ने इस आरओ प्लांट का उद्घाटन इस उद्देश्य से किया था कि नगर वासियों को सस्ते पैसे में शुद्ध पीने का पानी मिल सके। जिसका शुल्क नगर पंचायत के दर्जनों सभासदों ने बोर्ड की बैठक कर 5 रूपया प्रति डिब्बा रखा था। तब से यह व्यवस्था नगर पालिका में अनवरत चली आ रही थी।

वर्ष 2018 में भरवारी नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा मिल गया। फिर भी आरओ पानी डिब्बे का मूल्य 5 रूपये ही चल रहा था। और यह नगर पालिका भरवारी ही नही जनपद के अन्य कस्बों में भी इसकी सप्लाई दी जाने लगी साथ ही अन्य मांगलिक कार्यों में भी आर ओ पानी के डिब्बों की सप्लाई जाने लगी। हालांकि इसका रेट अन्य कस्बों में भेजने व मांगलिक कार्यो में भेजने का रेट 10 रूपये हुआ करता था। वर्ष 2023 फरवरी में तत्कालीन ईओ रहे शैलेन्द्र मिश्रा ने आर ओ डिब्बे का रेट 5 रूपये से बढ़ाकर 10 रूपया कर दिया और लोगों बताया गया कि आर ओ प्लांट को चलाने में खर्च ज्यादा है। इसलिए रेट बढ़ाया गया है। पर बीते एक अगस्त 2023 को मौजूदा नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष कविता पासी व नव नियुक्त ईओ सुनील कुमार मिश्रा ने बिना बोर्ड की बैठक किए ही सीधे आर ओ पानी डिब्बे का रेट 25 रूपये कर दिया। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है। आक्रोश के चलते कस्बे के लगभग 270 लोगों ने आरओ पानी के डिब्बे की सप्लाई लेना ही बंद कर दिया।

1 अगस्त 2023 को आरओ पानी डिब्बे का रेट सीधे 25 रूपये होने पर नगर पालिका भरवारी के 270 लोगों ने पानी लेना बंद कर दिया। लोगों का कहना है जब 25 रूपये का डिब्बा लेना है तो‌ इससे सस्ता तो मार्केट के अन्य आरओ पानी का डिब्बा है। भरवारी नगर पालिका में अगस्त से पहले की आर ओ पानी के डिब्बों की सप्लाई 506 थी। जोकि 1 अगस्त 2023 से रेट बढ़ने के बाद से 236 हो गयी।

वही नगर पालिका परिषद भरवारी में आरओ डिब्बा पानी के मूल्य बढ़ाने के सम्बन्ध में जब ईओ सुनील मिश्रा से बातचीत की गयी तो उन्होंने बताया कि आरोओ प्लांट चलाना यह नगर पालिका का काम नही है। चूंकि यहां पहले से यह आर ओ पानी का प्लांट चल रहा था। अब तक कैसे चल रहा था यह भी मुझे मालूम नही है। फिलहाल मौजूदा समय में नगर पालिका के आरओ प्लांट को चलाने में बिजली का बिल, दो दर्जन कर्मचारी व चार गाडियां लगाई गयी है। जिसमें चार से साढ़े चार लाख का खर्च आता है और वसूली सिर्फ पचास से पचपन हजार तक ही हो पाती है। ऐसे में पुराने रेट में प्लांट चलाना सम्भव नही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor