यमुना के बढ़ते पानी से 6 गांवों का संपर्क टूटा,ग्रामीणों की सुध लेने नही पहुचा कोई जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि

कौशाम्बी

जिले में गंगा और यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिसके चलते गंगा और यमुना नदियों के तराई क्षेत्र में रहने वालों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी है।बाढ़ का पानी गांव में घुसने की चिंता ग्रामीणो में साफ देखी जा सकती है। सराय अकिल थाना क्षेत्र के नंदा का पुरवा सहित तराई क्षेत्र के गांव में यमुना के बाद का पानी घुसने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।यमुना नदी के पानी में लगातार हो रही वृद्धि से पानी गांव के अंदर घुस गया है।चायल तहसील क्षेत्र के 6 गांव का संपर्क लोगो से टूट गया है। बेनपुर, कटैया,भखन्दा, मल्हीपुर, डिहवा, डेरा गांव का संपर्क टूटने से आवागमन में लोगों को काफी परेशानी हो रही है ।कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं गांव वालों का कहना है कि सूचना के बाद भी जिले के अधिकारी अभी तक गांव की स्थिति का जायजा लेने नही पहुचे है जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor