कौशाम्बी,
डीएम,एसपी ने सुनी जनशिकायतें,राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के दिये निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी डीएम सुजीत कुमार एवम एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना मंझनपुर में जनशिकायतों को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दियें।
थाना मंझनपुर में कुल 03 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम एवम एसपी ने राजस्व एंव पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिये।
डीएम ने थाना चरवा में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दियें। थाना चरवा में कुल 08 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम ने राजस्व एंव पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिये।








