मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद मंडी समिति कर्मचारियों की लापरवाही से भीग गए किसानों के धान

कौशाम्बी,

मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद मंडी समिति कर्मचारियों की लापरवाही से भीग गए किसानों के धान,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मौसम विभाग की बारिश की चेतावनी के बावजूद कृषि मंडी में कर्मचारियों ने लापरवाही की,जिससे मंडी में तौल के लिए रखा किसानों का धान देर रात हुई बारिश भीग गया,जिससे किसानों को धान तौल के लिए फिर कुछ दिनो तक इंतजार करना पड़ेगा।

मौसम विभाग ने कई दिन पहले ही यूपी के कई जिलों में दो दिन बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी थी,बारिश की चेतावनी के बावजूद भरवारी, अझुवा और मंझनपुर ओसा मंडी समिति में तौल के लिए रखे गए किसानो के धान तौले नही गए और बोरे खुले में ही रखे रह गए,जिसके चलते देर रात हुई बारिश में किसानों के धान के बोरे भीग गए,और किसानों का नुकसान हो गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor