नगर पालिका भरवारी में तीन दर्जन अन्ना पशुओं को पकड़कर भेजा गया गौशाला,ईओ,अध्यक्ष रहे मौजूद

कौशाम्बी,

भरवारी में तीन दर्जन अन्ना पशुओं को पकड़कर भेजा गया गौशाला,ईओ,अध्यक्ष रहे मौजूद,

उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में कौशाम्बी जिले की नगर पालिका परिषद भरवारी में अन्ना मवेशियों के आतंक से परेशान लोगो को अब राहत मिलने शुरू हो गई है। नगर पालिका क्षेत्र में सड़को और खेतो में घूमने वाले अन्ना पशुओं से क्षेत्रीय लोग परेशान थे। समय-समय पर अन्ना पशुओं से होने वाली घटनाओं को लेकर तमाम स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ से कई बार मदद की गुहार भी लगाई थी।

जिस पर शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी, ईओ सुनील कुमार मिश्रा व लेखा लिपिक बब्लू गौतम ने दर्जनों कर्मचारियों को लेकर क्षेत्र के मूरतगंज, भरवारी, परसरा, गिरसा आदि स्थानों पर घूम रहे लगभग तीन दर्जन अन्ना पशुओं को पकड़कर वाहन से मूरतगंज पल्हाना स्थित कान्हा गौशाला पहुंचाया।

ईओ सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप नगर पालिका क्षेत्र के मूरतगंज पल्हाना में बने कान्हा गौशाला में आने वाले अन्ना पशुओं के लिए चारे का पूरा प्रबंध है। पूरे गौशाला की निगरानी में सीसीटीवी कैमरों से होती है। यहाँ इन दिनों सैकड़ों अन्ना पशुओं को अलग-अलग कैटेगरी में रखा जाता है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor