नगर पालिका भरवारी की जनता की समस्या का नही हो पा रहा निस्तारण,IGRS के बावजूद मूकदर्शक बने अधिकारी

कौशाम्बी,

नगर पालिका भरवारी की जनता की समस्या का नही हो पा रहा निस्तारण,IGRS के बावजूद मूकदर्शक बने अधिकारी,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में अध्यक्ष के वार्ड में ही लोग जनसमस्याओं से त्रस्त है,जनसमस्याएं है कि उनका निस्तारण अधिकारी नही कर पा रहे है और जनता परेशान है।

मामला नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 11 सरदार बल्लभ भाई पटेल नगर ( चक चमरूपुर) का है जहा के निवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को नाली के पानी की निकासी नहीं होने से बीमारी फैलने की शिकायत की थी,शिकायत के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं होने से वार्ड के लोगो ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद नगर पालिका के कर्मचारी जांच को पहुंचे और जांच कर मुख्यमंत्री पोर्टल पर बजट नही होने के चलते समस्या के निस्तारण नहीं होने की रिपोर्ट लगा दी,रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि बजट आने के बाद तत्काल समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा,लेकिन बजट आन एक बावजूद अभी तक नाली के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की जा सकी है।

वही लोगो में इस बात को भी लेकर आक्रोश है कि अध्यक्ष कविता पासी का यही निवास है और उनके निवास स्थान पर समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है तो नगर पालिका के अन्य क्षेत्रों एवम वार्डो की स्थिति क्या होगी।लोगो का कहना है कि अध्यक्ष और ईओ जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है और इसलिए जनता की समस्याएं निपट नही पति है और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत का गलत तरीके से रिपोर्ट लगाकर निस्तारण कर दिया जाता है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor