कौशाम्बी
कोखराज थाना क्षेत्र म ककोढा गाँव मे एक अजगर ने घास खा रही बकरी को जकड़ लिया। बकरी के मिमियाने की आवाज़ सुनकर किसान भाग कर मौके पर पहुचा तो वह हैरान रह गया। भारी भरकम अजगर बकरी को लपेटे हुए था। किसान फूल चन्द्र ने तुरंत वन विभाग और डायल112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुचे कर्मचारियों ने अजगर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अजगर झाड़ियों में ग़ायब हो गया। हालांकि तब तक बकरी की मौत हो गयी। अजगर के झड़ियो में छिपने से ग्रमीणों में दहशत बनी हुई है।








