राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने की गर्मी के कारण परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग

कौशाम्बी,

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने की गर्मी के कारण परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग,

यूपी के कौशाम्बी जिले में तेज धूप व गर्मी को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की परेशानी बढ़ गई है। इसको देखते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कौशाम्बी की ओर से समय में बदलाव करने की मांग की गई है। माध्यमिक विद्यालयों की तरह ही परिषदीय विद्यालयों का समय भी सुबह साढ़े सात से दोपहर 12.30 बजे निर्धारित करने की मांग की गई है।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक ओम दत्त त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रतिकूल मौसम को देखते हुए विद्यालय के समय में बदलाव की मांग की है। उन्होंने डीएम को संबोधित मांगपत्र बीएसए को दिया।

उनका कहना है कि परिषदीय विद्यालय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित हो रहे हैं। इस समय में बदलाव करते हुए सुबह 7.30 बजे से 12.30 बजे तक किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सुबह साढ़े सात से दोपहर 12.30 बजे तक समय निर्धारित करने की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में लू चल रही है। जिससे कई जगहों पर तापमान काफी बढ़ गया है, सुबह 10 बजे के बाद लोगों को घरों से निकलने में कठिनाई महसूस हो रही हैं। ऐसे में कोमल बच्चे बिना साधन के विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने आ रहे हैं। दोपहर में अधिक गर्मी के कारण बच्चों को दिक्कत हो रही है। दो बजे अवकाश होने पर कड़ी धूप व लू में पैदल घर जाना पड़ रहा है। जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसका असर उपस्थिति पर भी पड़ रहा है।इस मौके पर मायापति त्रिपाठी,भूपेंद्र सिंह,दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor