CRPF के जवान से परेशान ग्राम प्रधान, कोर्ट से स्टे के बाद भी जवान करा रहा अवैध निर्माण,पीड़ित परिवार ने एसपी से मिलकर लगाई न्याय की गुहार

कौशाम्बी,

CRPF के जवान से परेशान ग्राम प्रधान, कोर्ट से स्टे के बाद भी जवान करा रहा अवैध निर्माण,पीड़ित परिवार ने एसपी से मिलकर लगाई न्याय की गुहार,

यूपी के कौशाम्बी जिले में CRPF का जवान कोर्ट से स्टे के बाद भी जमीन पर अवैध निर्माण करा रहा है,जवान की दबंगई से परेशान ग्राम प्रधान ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

एसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव को दिए शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान मो. साजिद ने बताया कि SDM कोर्ट से स्टे के बाद भी गांव का दबंग CRPF के जवान अस्तफ़ा अली पुलिस से सांठगांठ पर जबरन विवादित जमीन पर अवैध निर्माण कर रहा है। विरोध करने पर उसने खुद ही विवादित जमीन पर बने झोपड़ी में आग लगा दी और हंगामा करने के बाद चरवा थाने में झूंठी शिकायत कर मुकदमा दर्ज करा दिया।

ग्राम प्रधान का यह भी आरोप है कि दबंग CRPF में हवलदार के पद पर है, जो छत्तीसगढ़ में तैनात है। CRPF के पद की हनक पर वह पुलिस अधिकारियों को गुमराह कर पूरे परिवार को झूंठे मुकदमे में फंसाकर प्रताड़ित कर रहा है। इतना ही नही वह खुद ही अपने गुर्गे के साथ असलहे लेकर हम लोगो पर धौंस जामाता है और असलहों के साथ की मेरी एक 10 साल पुरानी तस्वीर कुछ तथाकथित लोगो से सोशल मीडिया पर वायरल करा कर झूंठा इल्जाम लगाता है।

मामला चरवा थाना क्षेत्र के सिरियांवा गांव का है। पीड़ित ग्राम प्रधान ने एसपी से मिलकर पूरे मामले में निष्पक्ष जांच के बाद आरोपी CRPF के जवान अस्तफ़ा अली और उसके गुर्गे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने पीड़ित परिवार को जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा जताया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor