कौशाम्बी
नगर पालिका परिषद भरवारी के नेहरू नगर पानी टंकी रोड पर सड़क खोदकर नाली निर्माण किये जाने पर मोहल्ले के लोगो ने आपत्ति की है।मोहल्ले के आलमगीर, विवेक गुप्ता,रवि कुमार,सीताराम पांडेय,जानू, सानू,रामबाबू,कमलेश,जितेन्द्र आदि ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भरवारी एवम चायल विधायक संजय गुप्ता से इसकी शिकायत की है।लोगो का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अभी तक कोई कार्यवाई नही की गई है जिससे लोगो मे आक्रोश है।








