राज्य महिला आयोग सदस्य ने महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

कौशाम्बी,

राज्य महिला आयोग सदस्य ने महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए दिये आवश्यक दिशा-निर्देश,

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने विकास खण्ड मंझनपुर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र टेंवा का निरीक्षण किया तथा वहां बच्चों का अन्नप्रासन, गर्भवती महिलाओं की गोद भरायी कार्यक्रम में शामिल हुई एवं बच्चों को बिस्कुट आदि वितरित किया । इसके बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मंझनपुर का निरीक्षण किया तथा छात्राओं की शिक्षा एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया ।

राज्य महिला आयोग सदस्या ने महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए विकास भवन स्थित सरस हाल, मंझनपुर में महिला जनसुनवायी की, जिसमें दहेज, मारपीट, जमीनी विवाद एवं राशन कार्ड आदि से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की कुल-16 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 02 शिकायतों का निस्तारण तत्काल कराया गया एवं अन्य शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही किये जाने के लिए सम्बन्धित विभागों को पत्र एवं शिकायतें प्रेषित किये जाने के निर्देश दियें।

तत्पश्चात् उन्होंने ने कांशीराम गेस्ट हाउस ओसा,मंझनपुर में समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार समस्त विभागों की समीक्षा की, जिसमें सम्बन्धित विभागों को नियमानुसार पात्र व्यक्तियों को सम्बन्धित योजनाओं का लाभ ससमय दिये जाने के निर्देश दियें।

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, मंझनपुर सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor