नगर पालिका भरवारी ने बंद कर दिए सभी जोन कार्यालय,नागरिकों को 60 रुपए का पानी बिल जमा करने को 50 लगता है किराया

कौशाम्बी,

नगर पालिका भरवारी ने बंद कर दिए सभी जोन कार्यालय,नागरिकों को 60 रुपए का पानी बिल जमा करने को 50 लगता है किराया,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका भरवारी के सभी जोन कार्यालय अध्यक्ष के आदेश पर बंद कर दिए गए, जोन कार्यालय बंद होने के चलते क्षेत्र के नागरिकों को समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है,क्षेत्र के लोगों को अब पानी का बिल जमा करने के लिए 50 रुपए का किराया खर्च कर नवीपुर कार्यालय जाना पड़ेगा,लोगो ने एडीएम अरुण कुमार गोंड से नगर पालिका के सभी जोन कार्यालय पुनः संचालित किए जाने की गुहार लगाई हैं।

नगर पालिका भरवारी में 2017 में क्षेत्र के 29 गांवों सिंघिया आमद करारी, परसरा, गेरसा, बालकमऊ, बिसारा, चमंधा, असवां, जलालपुर, सैंता, असदउल्लापुर रोही, पल्हाना, मूरतगंज, कसिया, बैरिहा, चमरुपुर, फकीर बक्स का पूरा, रसूलपुर, रसूलपुर काजी, मारूफपुर, धन्नी, सिहोरी, बरीपुर का नाम इसमें शामिल किया गया था।

2017 में भरवारी नगर पंचायत नगर पालिका के रूप में परिवर्तित हो गयी। नगर पालिका बनने के बाद विस्तारित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अच्छी सुविधा मिले इसके लिए नगर पालिका भरवारी ने चार जो कार्यालय नगर सीमा क्षेत्र के पुराना कार्यालय भरवारी को जोन कार्यालय,महेशपुर जोन कार्यालय, असवा जोन कार्यालय, बिसारा जोन कार्यालय व धन्नी में प्रमुख जोन कार्यालय बनाया था। इन चारों जोन कार्यालयों में जोन प्रभारी के साथ साथ जोनल कर्मचारी भी नियुक्त किए गए थे।

14 अप्रैल 2025 को नगर क्षेत्र के नबीपुर गांव में नगर पालिका की नई मल्टीप्लेक्स बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया था,नवीन कार्यालय के उद्घाटन के बाद‌ से नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा चारों जोन कार्यालयों से जनता को मिलने वाली सभी सुविधाओं एवं सेवाओं को अचानक बंद कर दिया। जिसके चलते ग्रामीणों को पानी का बिल जमा करने सहित अपने अन्य कार्यों के लिए 10 किलोमीटर दूर नबीपुर जाना पड़ेगा। जिसे लेकर नगर प्रशासन के खिलाफ स्थानीय लोगों के साथ साथ क्षेत्रीय सभासदों में भी आक्रोश है।

इस मामले में ईओ राम सिंह का कहना है कि बनाये गये जोन कार्यालयों में साफ सफाई के लिए कर्मचारी सुबह 10 से 2 तक बैठेंगे। बाकि जनता के सभी लिखापढ़ी के काम अब नबीपुर में बने नये कार्यालय से ही संचालित किया जायेगा।

वही इस मामले में एडीएम वित्त एवं राजस्व एवं प्रभारी नगर पालिका/नगर पंचायत अरुण कुमार गोंड से इस सम्बन्ध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि नगर पालिका भरवारी में अनेकों अनियमितता की जानकारी मिली है,इसी हफ्ते में नगर पालिका भरवारी का निरीक्षण करूंगा,जो भी गड़बड़ी होगी उसके लिए संबंधित को निर्देशित किया जाएगा,जनता को किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor