कौशाम्बी,
17 से 20 नवंबर तक बन्द रहेगा भरवारी रेलवे फाटक,मरम्मतीकरण का चलेगा काम,रोही बाईपास से जारी रहेगा यातायात,
हावड़ा दिल्ली प्रमुख रेल मार्ग पर स्थित भरवारी रेलवे फाटक पर रेल लाइन के मरम्मतीकरण का कार्य कराए जाने को लेकर 17 नवंबर से 20 नवंबर तक रेलवे फाटक बंद रखा जाएगा।रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान रोही रेलवे ओवरब्रिज से आवागमन जारी रहेगा।रेलवे फाटक बंद रखे जाने की सूचना डीएम कौशाम्बी को पत्र द्वारा रेलवे अधिकारियों ने दी है।भरवारी रेलवे स्टेशन मास्टर सोम चंद्र ने बताया कि 17 से 20 नवंबर तक रेलवे लाइन का कार्य होना है।और कार्य पूर्ण न हो पाने पर रेलवे फाटक को 22 नवंबर तक भी बन्द रखा जा सकता है। इस वाहन सभी बाइक से लेकर चार पहिया वाहन व भारी वाहन रोही बाईपास से गुजरेंगे।वही रेलवे फाटक के बंद होने के चलते स्कूली वाहन कस्बे से नही गुजर पाएंगे और स्कूली छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।








