सराय अकिल बस स्टेशन से प्रयागराज बस सेवा एक महीने में ही हुई ठप,सात में से मात्र 3 बसे बची,व्यापारियों में नाराजगी

कौशाम्बी,

सराय अकिल बस स्टेशन से प्रयागराज बस सेवा एक महीने में ही हुई ठप,सात में से मात्र 3 बसे बची,व्यापारियों में नाराजगी,

यूपी के कौशाम्बी जिले के  सराय अकिल बस स्टेशन से प्रयागराज तक व्यापारियों की सुविधा के लिए एआरएम प्रयागराज/ मंझनपुर द्वारा एक माह पूर्व सात नई बसों का संचालन शुरू कराया गया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि महज एक महीने बाद ही इन बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। वर्तमान में इन सात बसों की जगह मात्र तीन पुरानी बसें चलाई जा रही हैं, जिनकी संख्या और समय सारणी व्यापारियों की जरूरत पूरी नहीं कर पा रही है। इसके परिणामस्वरूप व्यापारियों को मजबूरी में डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे न केवल यात्रियों को असुविधा हो रही है, बल्कि किराए में भी उन्हें अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ रहा है।

व्यापारियों ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि नई बसों के संचालन से प्रयागराज आना-जाना बेहद आसान और सुलभ हो गया था। मगर बसें बंद होने के बाद फिर से परेशानी बढ़ गई है। अब सभी की निगाहें परिवहन मंत्री और एआरएम प्रयागराज/मंझनपुर की ओर टिकी हैं कि आखिर कब इन बसों का दोबारा संचालन शुरू कराया जाएगा। व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द ही समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने पर भी मजबूर हो सकते हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor