आखिर कब चालू होगा साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द धान क्रय केंद्र,किसानों में आक्रोश

कौशाम्बी,

आखिर कब चालू होगा साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द धान क्रय केंद्र,किसानों में आक्रोश,

यूपी के कौशाम्बी जिले के समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द में अभी तक धान क्रय केंद्र न खोले जाने को लेकर सवाल उठाया है। अजय सोनी का कहना है कि धान बिक्री का सीजन चल रहा है बावजूद इसके अभी तक साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द में धान क्रय केंद्र क्यों नहीं चालू किया गया?

गौरतलब है कि सहकारिता विभाग द्वारा साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द में धान क्रय केंद्र खोले जाने हेतु समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी लगातार सक्रिय होकर मांग उठा रहे थे। इस मुद्दे को लेकर किसान नेता अजय सोनी ने डीएम,एडीएम, खाद्य एवं विपणन अधिकारी आदि को कई कई बार मांगपत्र सौंपकर साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द में धान क्रय केंद्र खोले जाने की मांग उठाई थी।

अजय सोनी के लगातार मांग उठाने पर विभाग सक्रिय हुआ और साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द में सहकारिता विभाग द्वारा धान क्रय केंद्र खोले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। परंतु अभी तक विभाग द्वारा किसानो से धान क्रय शुरू नही किया गया। जबकि धान बिक्री का सीजन चालू है, इससे क्षेत्रीय किसानो का नुकसान हो रहा है। मजबूरन किसान बिचौलिए और व्यापारियों को धान बेंच रहे हैं।

इस संबंध में किसान नेता अजय सोनी ने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से सवाल किया है कि आखिर साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द में धान क्रय केंद्र कब चालू होगा। अजय सोनी ने जल्द से जल्द साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द में धान क्रय केंद्र चालू किए जाने की जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor