कौशाम्बी,
अव्यवस्था और अनदेखी का दंश झेल रहा नगर पालिका भरवारी का मुक्तिधाम,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में स्थित मुक्तिधाम अधिकारियों की अनदेखी के चलते अव्यवस्था का दंश झेल रहा है।नगर प्रशासन की अनदेखी के चलते मुक्तिधाम में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।मुक्तिधाम में शव के अंतिम संस्कार के लिए पहुचने पर लोगो को समस्याओ का सामना करना पड़ता है।समाजसेवी प्रवेश केसरवानी ने नगर पालिका परिषद भरवारी के अधिशासी अधिकारी गिरीश चंद्र एवम लिपिक बबलू गौतम से इसकी शिकायत कर साफ सफाई कराए जाने की अपील की है।









