कौशाम्बी,
हाइवे पर गोवंशों की भीड़ से हादसा होने का डर,प्रशासन मूकदर्शक,
उत्तर प्रदेश सरकार के सख्त आदेशो के बावजूद गोवंशों को गोशालाओं में शरण नही मिल पा रही है।जिसके चलते हाइवे पर गोवंशों के कारण हादसा होता रहता है।नगर पालिका परिषद भरवारी के गिरसा चौराहे पर सैकड़ो की संख्या में शाम होते ही गोवंश आ जाते है और इकट्ठा होकर खड़े हो जाते है।जिसके चलते बाइक और कार सवारों से आये दिन टकरा जाते है और घायल हो जाते है।लेकिन नगर पालिका परिषद प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।









