कौशाम्बी
नगर पालिका परिषद भरवारी के सिंघिया में आवारा पशुओं का आतंक,खेतो को नुकसान पहचा रहे आवारा पशु,
शासन के सख्त आदेशो के बावजूद फसलो को नुकसान पहुचाने वाले आवारा पशुओ से किसानों को राहत नही मिल पा रही है।जिसके खेतो की फसलों को आवारा पशु लगातार नुकसान पहुचा रहे है।नगर पालिका परिषद भरवारी के सिंघिया में आवारा पशुओं का आतंक बना हुआ है,आवारा पशु खेतो को लगातार नुकसान पहचा रहे है।नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ा जा रहा है और गौशालाओ में भेजा जा रहा है।उसके बावजूद आवारा पशुओ की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।वरिष्ठ वाणिज्य कर अधिवक्ता राम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आवारा पशुओं के चलते किसानों को खेतों में लगी फसलो को चर जाने से नुकसान हो रहा है।यहां तक कि आवारा पशु हमारे खेतो में भी नुकसान पहुचा रहे है और प्रशासन आंख मूंदकर धृतराष्ट्र बनकर बैठा हुआ है।