हज यात्रा से वापसी के प्रथम दिन 566 हाजी सकुशल आए वापस

उत्तर प्रदेश,

हज यात्रा से वापसी के प्रथम दिन 566 हाजी सकुशल आए वापस,

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

हज-2023 हेतु लखनऊ उड़ान स्थल पर आज प्रातः 09ः22 बजे प्रथम उड़ान संख्या एस0वी0 3770 से 288 हज यात्री सकुशल वापस पहुॅंचे। प्रथम उड़ान के हज यात्रियों को उ0प्र0 राज्य हज समिति के सदस्य, सचिव उ0प्र0 राज्य हज समिति के अतिरिक्त अधिकारीगण/कर्मचारीगण व समिति से जुड़े सोशल वर्करस ने पुष्प देकर वापस आये हज यात्रियों का चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया। प्रथम उड़ान से सबसे अधिक 150 हज यात्री लखनऊ व 94 हज यात्री बाराबंकी के वापस आये हैं।

यह जानकारी आज यहां उ0प्र0 राज्य समिति के सचिव/कार्यपालक अधिकारी एस0पी0 तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि द्वितीय उड़ान संख्या एस0वी0 3890 प्रातः 10ः55 बजे आयी जिसमें 278 हज यात्री आये हैं। इस उड़ान में सबसे अधिक बाराबंकी ज़िले के 85, रायबरेली ज़िले के 61, लखनऊ के 49 व उन्नाव के 46 हज यात्री आए हैं। सभी यात्रियों को कुशलतापूर्वक यात्रा सम्पन्न कराई गयी। हज यात्रियों ने भारत की तरक्क़ी और अमन की दुआएं मांगी। सभी यात्रियों को सारा सामान व आब-ए-ज़म-ज़म उपलब्ध हो गया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor