महिला सशक्तीकरण के लिए चलाया जा रहा है राष्ट्रीय जेण्डर अभियान

उत्तर प्रदेश,

महिला सशक्तीकरण के लिए चलाया जा रहा है राष्ट्रीय जेण्डर अभियान,

न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

उत्तर प्रदेश ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में 25 नवंबर से 23 दिसंबर 2022 तक राष्ट्रीय जेण्डर अभियान का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय जेण्डर अभियान के माध्यम से महिलाओं के विरुद्ध हिंसा से जुड़े मामलों जैसे -महिला हिंसा की रोकथाम, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

राष्ट्रीय जेण्डर अभियान के तहत की जाने वाली गतिविधियों के बारे में संबंधित विभागों, अधिकारियों व जिलाधिकारियों को व्यापक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor