कौशाम्बी में कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर प्रदर्शन करने वाले 4 पर कार्रवाई,प्रिंसिपल हटाए गए, विज्ञान विषय के अध्यापक DIOS कार्यालय से संबद्ध

कौशाम्बी: कौशाम्बी में कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर प्रदर्शन करने वाले 4 पर कार्रवाई,प्रिंसिपल हटाए गए, विज्ञान विषय के अध्यापक DIOS कार्यालय से संबद्ध,

यूपी के कौशाम्बी जिले के शिवाजी इंटर कॉलेज नेवादा में अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन किए जाने के प्रकरण में प्रशासन ने 04 लोगों हर्षित दुबे, अंकित सिंह, अविनाश यादव व विक्रम सिंह की संलिप्तता पाए जाने पर उनके विरुद्ध BNS 45 352, 351(3) एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है।

लापरवाही पाए जाने पर प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह को हटा दिया गया है, उनके स्थान पर वरिष्ठ अध्यापक को प्रधानाचार्य बनाया जा रहा है।सामाजिक विज्ञान विषय के अध्यापक दिनेश को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सम्बद्ध किया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा टीम गठित कर फीस प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor