कौशाम्बी: यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत यमुना ब्रिज पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान,
यूपी के कौशाम्बी एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में सीओ कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला द्वारा थाना महेवाघाट क्षेत्रान्तर्गत यमुना ब्रिज पर पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव वाले वाहन चालकों की जांच की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई तथा वाहनों के आवश्यक अभिलेखों एवं यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई।
इस दौरान वाहन चालकों को शराब का सेवन कर वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया गया। चेकिंग अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।








