कौशाम्बी: ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद एवं नशा मुक्त भारत विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में मेरा भारत कौशाम्बी सरसवां ब्लॉक द्वारा ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद एवं नशा मुक्त भारत विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा युवा संसद, सामाजिक जागरूकता एवं नशे के दुष्प्रभावों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आदित्य चौरसिया, द्वितीय स्थान आकांक्षा पांडेय एवं तृतीय स्थान उज्ज्वल पांडेय ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील प्रमुख राहुल मिश्रा, यूथ आइकॉन गौरव मिश्रा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष मिश्रा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर माय भारत के वॉलंटियर अभिराज सिंह ने छात्राओं को माय भारत पोर्टल एवं उसके उद्देश्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता एवं विभिन्न युवा गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं नशा मुक्त समाज के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में परामर्शदाता के रूप में योग प्रशिक्षक संतोष, डॉ. सुजीत पटेल, दीपक राजपूत एवं उमेश साहू उपस्थित रहे।








