कौशाम्बी: एमएफ फाउंडेशन ट्रस्ट की अनूठी पहल,कंपनी के मुस्लिम कारीगरों को अजमेर शरीफ और हिंदू कारीगरों को काशी विश्वनाथ की करा रहे यात्रा,
यूपी के कौशाम्बी जिले की एमएफ फाउंडेशन ट्रस्ट ने एक अनूठी पहल शुरू की है,फाउंडेशन ने देवीगंज स्थित जी क्रिएशन कंपनी के कारीगरों के लिए तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा का आयोजन किया है। ट्रस्ट के इस प्रयास के तहत कंपनी में काम करने वाले सभी मुस्लिम कारीगरों को अजमेर शरीफ और हिंदू कारीगरों को वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन कराए जाएंगे।
एमएफ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष खुशनूर अली शेख उर्फ लाला भाई की ओर से इस यात्रा की पूरी व्यवस्था की गई है। इस दौरान सभी कारीगर अजमेर पहुंचकर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर जियारत करेंगे। इसके बाद वाराणसी पहुंचकर बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे और देश में अमन-चैन, खुशहाली एवं तरक्की की दुआ करेंगे।
तीन दिवसीय इस यात्रा का उद्देश्य कारीगरों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के साथ-साथ उन्हें कामकाज की व्यस्तता से कुछ समय निकालकर आपसी मेलजोल और धार्मिक अनुभव का अवसर देना है। यात्रा पूरी होने के बाद सभी कारीगरों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष खुशनूर अली शेख उर्फ लाला भाई की इस पहल से जी क्रिएशन के कारीगरों में खुशी का माहौल है। इस आयोजन को आपसी सौहार्द, भाईचारे और धार्मिक सद्भाव का संदेश देने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है।








