मासूम बच्चे के साथ क्रूरता से मारपीट,घटना CCTV में कैद, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

कौशाम्बी: मासूम बच्चे के साथ क्रूरता से मारपीट,घटना CCTV में कैद, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई,

यूपी के कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र में मासूम बच्चे के साथ क्रूरता से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की पूरी घटना पास में लगे हुए CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति मासूम बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर करारी पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें अरेस्ट करने की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में सीओ मंझनपुर सौरभ सामंत ने बताया कि घटना दीपावली के अगले दिन की है,दो पक्ष में बच्चों बच्चों में विवाद हुआ था,जिसके बाद दोनों पक्ष के परिजन भी आपस में भिड़ गए,मारपीट के मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है,पूछताछ और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor