ऑल इंडिया रिजवी कप क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन हिमांशु व अंश के दम पर क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ सेमीफाइनल में,हिमांशु ने 35 गेंदों पर जड़े 78 रन, अंश ने खेली नाबाद 60 रनों की पारी

कौशाम्बी: ऑल इंडिया रिजवी कप क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन हिमांशु व अंश के दम पर क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ सेमीफाइनल में,हिमांशु ने 35 गेंदों पर जड़े 78 रन, अंश ने खेली नाबाद 60 रनों की पारी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में ऑल इंडिया रिजवी कप क्रिकेट प्रतियोगिता में क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ ने 16वीं आबिश एवं शाकिब रिजवी स्मारक ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में जैदी इंडोर क्रिकेट अकादमी प्रयागराज को सात विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। लखनऊ की जीत में हिमांशु सिंह और अंश यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अहम भूमिका निभाई। हिमांशु ने 35 गेंदों पर 78 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि अंश ने 59 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

गुरुवार को करारी स्थित रिजवी कॉलेज मैदान पर खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जैदी इंडोर क्रिकेट अकादमी प्रयागराज की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में छह विकेट पर 256 रन बनाए। राहुल राज पाल ने शानदार 118 रन और अभिषेक यादव ने 60 रन बनाए, जबकि बॉबी सेन 26 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ की ओर से रोहित द्विवेदी ने तीन, आदित्य सिंह ने दो तथा शक्ति वर्मा ने एक विकेट लिया।

जवाब में क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की टीम ने 29.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। हिमांशु सिंह ने 35 गेंदों पर दस चौकों और चार छक्कों की मदद से 78 रन बनाए। अंश यादव ने 59 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की सहायता से नाबाद 60 रन बनाए। इसके अलावा प्रियांशु पाण्डेय ने 41, सत्यम पाण्डेय ने नाबाद 38 तथा कुशाग्र सिंह ने 32 रनों का योगदान दिया। जैदी इंडोर की ओर से अभय राज यादव ने दो और तुषार ने एक विकेट लिया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं यूपीसीए चयनकर्ता उबैद कमाल तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व खिलाड़ी एवं यूपीसीए चयनकर्ता आशीष विंस्टन जैदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। आयोजन सचिव शैलेन्द्र सिंह ने अतिथियों को बुके भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर आलोक श्रीवास्तव, रविकांत पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मैच के बाद आशीष विंस्टन जैदी ने हिमांशु सिंह को प्लेयर्स ऑफ़ डी मैच का पुरस्कार दिया। मैच में शिशिर मेहरोत्रा एवं आले हसन ने अंपायर तथा प्रितेश सोनकर ने स्कोरर की भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में शुक्रवार को वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के बीच दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor