कौशाम्बी: डीएम ने की ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा,विकसित भारत-जी.राम.जी. योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य कराने के निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।
डीएम ने विकसित भारत-जी.राम.जी. योजना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त विनय कुमार मिश्र से कहा कि योजनान्तर्गत सभी ग्राम पंचायतों में कार्य कराए जाएं तथा प्रत्येक विकास खण्ड में कम से कम 05-05 उत्कृष्ट कार्य भी कराए जाएं।
उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों से कहा कि एसडीएम से तालाबों की सूची प्राप्त कर उन तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान उपायुक्त, एन.आर.एल.एम. को लक्ष्य के सापेक्ष स्वयं सहायता समूह गठन में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत अधूरे रह गए आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।







