कौशाम्बी: SGFI (National School Games 2026) की अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए प्रियंका निर्मल को दी गई शुभकामनाएँ,
यूपी के कौशाम्बी जिले के डॉ. रिज़वी स्प्रिंगफील्ड स्कूल करारी की कक्षा 11वीं की प्रतिभावान छात्रा प्रियंका निर्मल को SGFI ( National School Games 2026) की अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए गुरुवार को विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने प्रियंका का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने प्रियंका की प्रतिभा एवं खेल के प्रति समर्पण को प्रोत्साहित करते हुए उसे आर्थिक सहायता भी प्रदान की, ताकि वह बिना किसी आर्थिक बाधा के अपने खेल को आगे बढ़ा सके और राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन कर सके।
प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यालय अपने प्रतिभावान विद्यार्थियों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रियंका को आत्मविश्वास, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।







