डीएम ने की जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक,विशिष्ट वनों को पार्क के रूप में विकसित कराने के दिए निर्देश

कौशाम्बी: डीएम ने की जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक,विशिष्ट वनों को पार्क के रूप में विकसित कराने के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में डीएम ने प्रत्येक विकास खण्ड के 05-05 स्थानों पर विकसित किए गए विशिष्ट वनों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त,वी.बी.-जी.राम.जी. विनय कुमार मिश्र से कहा कि विशिष्ट वनों में जनसुविधाओं-बच्चों के लिए झूला, मॉर्निंग वॉक के लिए पाथवे एवं पेयजल आदि कार्य कराकर पार्क के रूप में विकसित किया जाए।

उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को ग्रामों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामों में साफ-सफाई न होने की शिकायत/लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने प्रभागीय वनाधिकारी को देव दीपावली के अवसर पर गंगा घाट पर भव्य एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अधिकारी एवं सदस्य,जिला गंगा समिति विनय पण्डा से कहा कि गंगा घाटों को साफ व स्वच्छ रखने के लिए आमजन का सहयोग प्राप्त करते हुए जागरूकता अभियान संचालित किया जाए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor