डीएम ने की कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा,अनुपस्थित पाए जाने पर ए.आई.जी. स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन का वेतन रोकने के दिए निर्देश

कौशाम्बी: डीएम ने की कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा,अनुपस्थित पाए जाने पर ए.आई.जी. स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन का वेतन रोकने के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

डीएम ने राज्यकर की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए उपायुक्त, राज्यकर को प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन, वन विभाग, आबकारी, नगर निकाय, खनन व विद्युत की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने तथा और अधिक प्रवर्तन कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर ए.आई.जी. स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

डीएम ने आर.सी. वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान तहसील,सिराथू में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर तहसीलदार,सिराथू को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को राजस्व वादों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

डीएम ने सभी एसडीएम से कहा कि आय/जाति/निवास प्रमाण-पत्रों के प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को कृषि भूमि आवंटन पट्टा एवं आवास भूमि आवंटन पट्टा से लाभान्वित किया जाए।

बैठक में एडीएम (वि./रा.) शालिनी प्रभाकर एवं एडीएम (न्यायिक) ओम प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor