कौशाम्बी: किसानों को डीएपी और यूरिया नही मिली तो सकिपा करेगी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन: अजय सोनी
यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी ने किसानो के हित में सहकारिता विभाग से समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने और समितियों से किसानो को जरूरत के हिसाब से डीएपी और यूरिया के वितरण की मांग उठाई है। किसानो को डीएपी और यूरिया खाद नही मिलने पर प्रदर्शन करते की बात कही है।
बुधवार को समर्थ किसान पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी अपने कई कार्यकर्ताओ के साथ सिराथू ब्लॉक के साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द पहुंचे। मौके पर मिले किसानो ने बताया कि साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द में खाद नही आने से किसानो को खाद नही मिल पा रही है जिससे किसानों को कृषि कार्य में परेशानी हो रही है।
इस अवसर पर अजय सोनी ने बताया कि मेरे द्वारा पिछले करीब एक माह से सहकारिता विभाग से लिखित शिकायत कर किसानो के हित में खाद की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक किसानो को खाद का वितरण नही किया गया है। इस संबंध में अजय सोनी ने बताया कि जिला प्रशासन को भी किसानो को डीएपी और यूरिया खाद वितरण करने हेतु लिखित ज्ञापन भी सौंपा गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इस संबंध में अजय सोनी ने कहा कि जल्द ही साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द समेत जिले की सभी समितियों से किसानो को पर्याप्त मात्रा में उर्वरको का वितरण किया जाए, अन्यथा समर्थ किसान पार्टी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को विवश होगी।
इस अवसर पर वीरेंद्र तिवारी, हरिमोहन सिंह, अनुराग सिंह, रोशन प्रजापति, नरेश यादव, कामता विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।








