कौशाम्बी: डीएम ने की “उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन” की जिला कार्यकारी समिति एवं रोजगार सृजन संबंधी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा,
यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में “उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन” की जिला कार्यकारी समिति एवं रोजगार सृजन संबंधी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में डीएम ने जिला सेवायोजन अधिकारी से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में रोजगार प्राप्त युवाओं के फीडबैक की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि नियमित रूप से फॉलो-अप किया जाए तथा लक्ष्य के सापेक्ष रोजगार मेला का आयोजन किया जाए।
उन्होंने प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत अप्रेंटिसशिप कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं एवं कार्यक्रमों में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए।








