कौशाम्बी: डॉ ए एच रिज़वी डिग्री कॉलेज करारी में धूमधाम से मनाया गया जश्न – ए – यौम – ए- उर्दू,बताई गई उर्दू की उपलब्धियां,
यूपी के कौशाम्बी जिले के डॉ ए एच रिज़वी डिग्री कॉलेज करारी में जश्न – ए – यौम – ए उर्दू बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम एस तौफ़ीक़ ने की। कार्यक्रम का संचालन उर्दू प्रवक्ता ज़ीनत ज़हरा ने किया।
उन्होंने उर्दू की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम दैनिक जीवन में अधिकतर उर्दू शब्दों का ही प्रयोग करते है और शेर पढ़ा कि
“सलीके से हवाओं में जो खुशबू घोल सकते है।
अभी कुछ लोग बाकी है जो उर्दू बोल सकते है”।
उर्दू के विभागाध्यक्ष डॉ शमशाद हैदर जैदी ने उर्दू को अपनी मातृभाषा बताते हुए कहा कि उर्दू हिन्दुस्तानी ज़बान है,ये हिंदुस्तान में ही पैदा हुई और पली बढ़ी।यह एक ज़बान है।इसे मजहब से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।
“बात करने का हँसी तौर तरीका सीखा।
हमने उर्दू के बहाने से सलीका सीखा।”
बी. ए. के छात्र सिराजुल हक ने नज़्म पेश की।
हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार वर्मा ने उर्दू की उत्पत्ति,अर्थ पर प्रकाश डाला और हिंदी उर्दू को सगी बहने बताया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम एस तौफ़ीक़ ने उर्दू की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि हम सभी को कई भाषाओं का ज्ञान प्राप्त करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में डॉ अशरफ अब्बास ने “मंजिल से बढ़कर आगे मंजिल तलाश कर।मिल जाय अगर दरिया,समंदर तलाश कर”के शेर के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ते का सन्देश दिया,और धन्यवाद प्रस्ताव पारित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
इस मौके पर सभी शिक्षक व ऑफिस स्टॉफ मौजूद रहे







