कौशाम्बी: कौशाम्बी पुलिस लाइन में कराया गया दंगा नियंत्रण अभ्यास, पुलिसकर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी जिले में शुक्रवार को एसपी सत्यनारायण के नेतृत्व में पुलिस लाइन में पुलिस बल को दंगा नियंत्रण अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा एवं बलवा जैसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग, विभिन्न पुलिस टुकड़ियों की भूमिका, आपसी समन्वय एवं निर्धारित रणनीति के अनुसार त्वरित कार्रवाई करने का अभ्यास कराया गया। साथ ही विषम परिस्थितियों में संयम एवं सतर्कता बनाए रखते हुए न्यूनतम आवश्यक बल का प्रयोग करने के संबंध में भी निर्देशित किया गया।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे दंगा नियंत्रण से संबंधित उपकरणों एवं प्रक्रियाओं की नियमित जानकारी रखें तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में पूर्ण तत्परता, अनुशासन एवं प्रभावशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।








