एस.एन. कॉन्वेंट स्कूल भरवारी में धूमधाम से मना बाल दिवस, लगा बाल मेला,बच्चों ने लगाए खान-पान के स्टॉल

कौशाम्बी: एस.एन. कॉन्वेंट स्कूल भरवारी में धूमधाम से मना बाल दिवस, लगा बाल मेला,बच्चों ने लगाए खान-पान के स्टॉल,

यूपी के कौशाम्बी जिले के एस.एन. कॉन्वेंट स्कूल भरवारी में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जमकर आनंद उठाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या आयशा सिद्दीकी द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद विद्यालय के प्रबंधक नौशाद अहमद ने फीता काटकर बाल मेले का उद्घाटन किया।

बाल मेले में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्री के स्टॉल लगाकर मेले का विशाल आयोजन किया। इसके साथ ही बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय में झूला तथा क्रीड़ा सामग्री का भी भरपूर आनंद बच्चों ने उठाया। सभी बच्चे हाउस ड्रेस में आकर कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए।

बाल मेले में सबसे अधिक बिक्री करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रथम स्थान – रानू गुप्ता, कक्षा 8वीं – 5880 रुपये की बिक्री

द्वितीय स्थान – कृष्णा गौतम, कक्षा 4वीं – 5100 रुपये की बिक्री

तृतीय स्थान – जैसमीन, कक्षा 5वीं – 5000 रुपये की बिक्री

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व के बारे में बताया और चाचा नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor