विश्वविद्यालय के 650 कॉलेजों के बीच आफताब ने बनाई जगह, क्रिकेट टीम में हुआ चयन

कौशाम्बी: विश्वविद्यालय के 650 कॉलेजों के बीच आफताब ने बनाई जगह, क्रिकेट टीम में हुआ चयन,

प्रतिभा और मेहनत के दम पर डॉ. रिज़वी कॉलेज ऑफ लॉ, करारी के छात्र आफताब हुसैन ने खेल जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के छात्र आफताब का अंतरमहाविद्यालयीय क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। चार जनपदों के करीब 650 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता से कॉलेज सहित जिले में खुशी की लहर है।

फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और प्रयागराज के महाविद्यालयों की सहभागिता में आयोजित चयन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले के बीच आफताब हुसैन ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे।

इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों ने आफताब को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ रिज़वी कॉलेज ऑफ़ लॉ के प्राचार्य डॉ. मुहम्मद जफर ने कहा कि आफताब का चयन कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता उसकी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा का परिणाम है।

वहीं कॉलेज प्रबंधक कर्रार हुसैन उर्फ राशिद रिज़वी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। आफताब की उपलब्धि पूरे कॉलेज परिवार के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है।

 

आफताब की इस सफलता ने साबित किया है कि डॉ. रिज़वी कॉलेज ऑफ लॉ में शिक्षा के साथ खेल प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस मौके पर विपुल तिवारी संगीता कपडिया अतुल कुमार अखिलेश कुमार आलोक श्रीवास्तव मौजूद रहे l

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor