कौशाम्बी: नकली और अधिक मूल्य पर खाद बीज की बिक्री एवं खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की सकिपा ने उठाई मांग,
यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी ने जिला प्रशासन से नकली खाद बीज बिक्रेताओं, अधिक दाम पर खाद बीज के बिक्रेताओं और खाद की कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों पर छापेमारी की कार्यवाही करने की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी एवं मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद्र केसरवानी ने इस मामले में जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के प्रमुखों से समुचित कार्यवाही करने एवं किसानो के साथ धोखा और नुकसान पहुंचाने वाले दुकानदारों को चिन्हित कर दंडित किए जाने की मांग की है।
रविवार को समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में जिले के कई गांवों जैसे उदहिन खुर्द में विवेक सिंह की अगुवाई मे, पितम्बरपुर मे अजय सोनी की अगुवाई मे, पूरब पश्चिम शरीरा मे प्रेमचंद्र केशरवानी की अगुवाई मे, घोसरा मे परिहार लोधी की अगुवाई मे , टेनशाहआलामबाद मे राजेश गौतम की अगुवाई मे आदि गांवों में ग्राम मासिक बैठक हुई।
बैठक में जिले के कई बाजारों में किसानो को नकली खाद बीज की बिक्री किए जाने की शिकायत मिलने की सूचना पर आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही खाद की कालाबाजारी और सल्फर, पोटाश या अन्य कृषि दवाओं को लगाकर जबरन अधिक दाम पर खाद बीज के बिक्री की किसानो के साथ धोखा और नुकसान करने पर भी चर्चा हुई।
इस संबंध में बैठक के माध्यम से जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से किसानो के साथ धोखा करने वाले दुकानदारों को लेकर समुचित कार्यवाही करने की पार्टी नेताओं ने मांग उठाई।
इस अवसर पर पार्टी के मण्डल अध्यक्ष प्रेमचंद्र केसरवानी ने कहा कि रबी के सीजन में किसानो को तय दाम से अधिक दाम पर खाद बीज खरीदनी पड़ रही है, साथ ही किसानो को कहीं कही नकली खाद बीज बेचा जा रहा है जिसकी जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि खाद बिक्री के तमाम बड़े व्यापारी खाद की कालाबाजारी करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे मे खाद की कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों को चिन्हित कर उन्हे भी दंडित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा कार्यवाही नहीं की गई तो समर्थ किसान पार्टी धरना प्रदर्शन करने को विवश होगी।
इस अवसर पर अजय सोनी, श्रीनाथ लोधी, गुलाब सरोज, बबली सरोज, गणेश प्रजापति, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहें।








