भरवारी के नया बाजार के ऐतिहासिक दशहरा मेले को लेकर पुलिस ने रोशनी चौकी और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ की बैठक,मानक के अनुसार साउंड बजाने के दिए निर्देश 

कौशाम्बी: भरवारी के नया बाजार के ऐतिहासिक दशहरा मेले को लेकर पुलिस ने रोशनी चौकी और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ की बैठक,मानक के अनुसार साउंड बजाने के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी के नया बाजार मोहल्ले में 19 और 20 नवंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय ऐतिहासिक दशहरा मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को भरवारी चौकी प्रभारी मुकेश यादव ने रोशनी कमेटी, चौकी उठाने वाली कमेटियों और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में चौकी प्रभारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मेले के दौरान निकलने वाली चौकियों में बजने वाले डीजे निर्धारित मानकों के अनुरूप ही होंगे। किसी भी डीजे में क्षमता से अधिक साउंड बॉक्स लगाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी चौकी कमेटियों के पदाधिकारियों से कहा कि अपनी चौकियों के साथ डीजे में मानक के अनुरूप ही साउंड बॉक्स लगाएं और नियमों का पालन करें।

इसके साथ ही चौकी प्रभारी ने मेले के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों को जानकारी दी। उन्होंने सभी से आपसी सहयोग के साथ दशहरा मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की।

भरवारी के नया बाजार में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक दशहरा मेले में 19 नवंबर को रामदल और 20 नवंबर को भव्य भरत मिलाप का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रविन्द्र केसरवानी उर्फ नितुल, कोषाध्यक्ष दीपू केसरवानी, महामंत्री वेद प्रकाश केसरवानी उर्फ डैनी सहित रोशनी कमेटी और विभिन्न चौकी कमेटियों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor