भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पर जाम से जल्द मिलेगी निजात, ठेकेदार ने तेज किया काम, JCB से किया रास्ता क्लियर

कौशाम्बी: भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पर जाम से जल्द मिलेगी निजात, ठेकेदार ने तेज किया काम, JCB से किया रास्ता क्लियर,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे में रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले भयंकर जाम से अब लोगों को बहुत जल्द निजात मिलने वाली है। रेलवे द्वारा टेंडर जारी होने के बाद ठेकेदार ने काम तेज कर दिया है। सोमवार को जेसीबी लगाकर रास्ता क्लियर किया गया, जिसके बाद लोगों में राहत की उम्मीद जगी है।

भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना सुबह से शाम तक जाम की समस्या बनी रहती थी। ट्रेनों के आवागमन के दौरान क्रॉसिंग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं। स्कूली बच्चों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता था। व्यापारियों का भी काम प्रभावित होता था।

रेलवे द्वारा जारी टेंडर के बाद अब ठेकेदार ने अंडरपास के काम में तेजी ला दी है। सोमवार को जेसीबी मशीन लगाकर क्रॉसिंग के आसपास के रास्ते को क्लियर किया गया। काम शुरू होते ही कस्बे के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्रॉसिंग का काम पूरा होने के बाद जाम में फंसने की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी और आवागमन सुगम हो जाएगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor