कौशाम्बी,
कौशाम्बी की दो बाल वैज्ञानिक बेटियो का राष्ट्र स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ चयन,
राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के दिशा निर्देशन में आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का राज्य स्तरीय आयोजन पतंजलि ऋषिकुल प्रयागराज में 24 से 26 दिसंबर तक आयोजित किया गया ।

उक्त जानकारी देते हुए समन्वयक जिला विज्ञान क्लब वसीम अहमद ने बताया कि राज्य स्तरीय आयोजन में पूर्वी उत्तर प्रदेश के 37 जनपदों के 82 बाल वैज्ञानिकों ने मुख्य विषय से संबंधित स्थानीय समस्याओं पर आधारित अपने-अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। जहां से राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान कांग्रेस के लिए 21 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया, जिसमें कौशांबी जनपद के दो बाल वैज्ञानिक स्नेहा और संजना का चयन राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान कांग्रेस के लिए किया गया।
जनता इंटर कालेज पहाड़पुर सिराथू की छात्रा स्नेहा देवी ने मार्गदर्शक शिक्षक प्रताप सिंह के नेतृत्व में ग्राम पहाड़पुर में भू जल स्तर की गिरावट का अध्ययन एवम रोकथाम में नवाचार एवं संजना देवी ने ग्राम पहाड़पुर में कूड़े कचरे का प्रबंधन, प्रभाव एवम निस्तारण में नवाचार पर अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। जिसे 27- 31 जनवरी 2023 को गांधीनगर गुजरात में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान कांग्रेस के लिए चुना गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, समन्वयक जिला विज्ञान क्लब वसीम अहमद, एकेडमिक समन्वयक डॉ आशीष श्रीवास्तव, सह समन्वयक डॉक्टर संतोष कुमार सिंह, प्रधानाचार्य राकेश कुमार सिंह, विज्ञान संचारक आयुष साहू, संजय कुमार प्रजापति ने बाल वैज्ञानिकों के चयन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाए दी।








