कौशाम्बी: कॉलेज में अव्यवस्थाओं के खिलाफ सड़क पर उतरकर छात्र छात्राओं ने किया प्रदर्शन,
यूपी के कौशाम्बी जिले के चायल तहसील क्षेत्र के नेवादा ब्लॉक स्थित शिवाजी इंटर कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नाराज छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई।
प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। गंदे शौचालय समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ जरूरी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
छात्र-छात्राओं के सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रबंधन से साफ-सफाई, शौचालय समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की मांग की। छात्रों का कहना है कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
प्रदर्शन के दौरान सैकड़ो छात्र छात्राओं ने हस्ताक्षरित खंड विकास अधिकारी चायल को समस्या का ज्ञापन सौंपा है।








