उत्तर प्रदेश,
01 दिसंबर से 31 जनवरी तक लिया जाएगा वर्ष 2023 में सिंधु दर्शन यात्रा पूरी करने वाले यात्रियों को अनुदान हेतु आवेदन पत्र,
न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)
यूपी में वर्ष 2023 में सिंधु दर्शन यात्रा पूरी करने वाले यात्रियों को अनुदान स्वीकृत करने के लिए संबंधित यात्रियों से आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए 01 दिसम्बर से 31 जनवरी, 2024 तक धर्मार्थ कार्य विभाग की शासकीय वेबसाइट को खोले जाने की कार्यवाही करने के लिए प्रबंध निदेशक उ0प्र0 इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन लि0 लखनऊ से अनुरोध किया गया है।यह जानकारी विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य रघुवीर ने दी है।
उन्होंने बताया कि यात्रा सम्पन्न करने वाले यात्रियों का आवेदन पत्र निर्धारित समय से प्राप्त करने के लिए वेबसाइट खोले जाने के लिए प्रबंध निदेशक को 21 नवम्बर, 2023 को पत्र भेजकर अनुरोध किया गया है। ताकि संबंधित यात्रियों का समय से प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उनको अनुदान स्वीकृत किये जाने संबंधी कार्यवाही को पूरा किया जा सके।








