कौशाम्बी : जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, दो की हालत गंभीर, एक की हालत नाजुक,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के अफजलपुरवारी गांव के मजरा खूझा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार उमेश तिवारी पुत्र शिवकुमार और उनके भाई ललित कुमार खेतों से काम कर वापस आ रहे थे। तभी रास्ते में अरुणेश कुमार तिवारी उर्फ बब्बू पुत्र पितंबर, सूरज कुमार पुत्र अरुणेश, नीरज कुमार पुत्र अरुणेश से जमीनी विवाद को लेकर बहस होने लगी। बहस होते ही बातों ही बातों में मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट में उमेश तिवारी व ललित तिवारी को काफी गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पइंसा थाना पुलिस ने गंभीर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उमेश तिवारी की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।








